October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिल्ली डंडा में आजमाया हाथ

जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया शुभारंभ

रायपुर 07 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने गिल्ली डंडा में हाथ आजमाया और पहली ही बार में गिल्ली को दूर तक मारा। उन्होंने खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है की ग्रामीण अंचल के पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने और पुनः उन्हें जीवंत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गिल्ली डंडा, कब्बड्डी, खो-खो, लंगड़ी, बिल्लस, फुगड़ी सहित कुल 14 पारंपरिक खेल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.