October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मोदी के गलत नीति का परिणाम 7.4 प्रतिशत महंगाई

रायपुर/13 अक्टूबर 2022। बेलगाम महंगाई पर केन्द्र सरकार को कोसते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी के फेलवर नीति के परिणाम है कि लगातार महंगाई दर में बढ़ोत्तरी के साथ 7.4 प्रतिशत के स्तर पहुंच गई है। त्यौहार का सीजन में आज हर वर्ग महंगाई से त्रस्त है। दिपावली त्यौहार में मोदी की महंगाई गिफ्ट है। जनता के लिये सब्जी 18.05 प्रतिशत, अनाज 11.53 प्रतिशत, दूध 7.13 प्रतिशत, मसाले 16.88 प्रतिशत, कपड़े व फुटवियर 10.17 गैस सिलेंडर 1170 रू., पेट्रोल 105 रूपये प्रति लीटर, सरसो तेल 200 रू. प्रति लीटर, राहर दाल 150 रू. प्रति किलो, हर दैनिक जीवन के आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण जीवन यापन करने में बहुत ही अधिक कठिनाई हो रही है। लेकिन आश्चर्य कि बात ये है कि बेलगाम महंगाई भाजपा के नेताओं को दिखता नहीं है। दृष्टि कमजोर हो गई है या आंख बंद कर लिये है। 2014 में केन्द्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद से भाजपा का ध्यान अपने सिर्फ अमीर दोस्तों को मालामाल बनाना और जनता को कंकाल बनाना ही मोदी का उद्देश्य बन गया है। महंगाई-महंगाई चिल्लाने वाले बेलगाम महंगाई ने बोलती बंद कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी लगातार भाजपा नेताओं के द्वारा बैठकों का दौर चालू है लेकिन भाजपा नेताओं के द्वारा बेलगाम महंगाई पर एक बार भी चर्चा नहीं होता। पहले यहीं लोग महंगाई डायन करके चिल्लाते थे लेकिन आज बेलगाम महंगाई पर गूंगा भैरा हो गये है। दिपावली का त्यौहार है और में बढ़ती हुई महंगाई से महिलायें परेशान है। सत्ता में आते ही 100 दिन में महंगाई कम करने के दावे किये थे। मोदी के 8 साल हो गये है। महंगाई कर करने की बात छोड़ो हर वस्तु के दाम तिगुने बढ़ गये है जनता से मोदी को माफी मांगनी चाहिये। जिनके कारण कि चीन में संकट गहराया हुआ है। जब से भाजपा सत्ता काबिज हुआ है तब से बेलगाम महंगाई से जनता त्रस्त है और भाजपा नेता अपने घमंड में मस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.