October 22, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय (सांइस कॉलेज) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर 28 फ़रवरी 2023। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), रायपुर के रक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. गिरीश कांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि सांइस कॉलेज में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन 22 फरवरी से आरंभ किया गया था, जिसका आज समापन हुआ है। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। आज “वैश्विक विज्ञान वैश्विक मानव कल्याण के लिए” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश चतुर्वेदी (भा. व. से.) चेयरमैन, जैव विविधता मंडल तथा विशेष अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रशांत कवीश्वर सीजिकॉस्ट रहे। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों का शोध का दिशा ही मानव कल्याण होता है। हम “वसुधैव कुटुंबकम्” के सिद्धांत पर काम करने वाले लोग हैं। हमारा लक्ष्य “सर्वे भवंतू सुखिन:” होता है। डॉक्टर कविश्वर ने कहा कि ‘वैज्ञानिक सोच आज की आवश्यकता है।’

कार्यक्रम के संयोजक प्रो गिरीश कांत पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया तथा विगत सात दिवस से चल रहे सभी कार्यक्रमों की जानकारी पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन के रूप में प्रो अरुण कुमार मिश्रा ने व्याख्यान दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनोद दुबे ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनीता पात्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान दिवस के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा नगद राशि, प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया, जो निम्नानुसार है –
भाषण प्रतियोगिता –
प्रथम – कलिता पर्धा
दूसरा – आकाश देवांगन
तीसरा – सना फातिमा

पोस्टर प्रतियोगिता-
प्रथम – आंचल सोम
दूसरा – रोहित साहू
तीसरा – रिया मिश्रा

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता –
प्रथम – अरबाज शेख, विनय पटेल, मेघा मिश्रा, आकांक्षा पटेल
दूसरा – रितीशा सिंह, देवांशी तिवारी, माया गोस्वामी
तीसरा – स्पर्श वर्मा, हेमलता साहू

उपरोक्त कार्यक्रम डॉ वर्षा करंजगांवकर, डॉ कार्लेट डिसूजा, डॉ संगीता बाजपाई, डॉ किरण बाला दुबे, डॉ नीतू सिंह, डॉ दीपाली राजवाड़े, डॉ सरबजोत कौर, प्रो रश्मि प्रिया टोप्पो, डॉ गीतांजलि चंद्राकर तथा उनके सहयोगियों द्वारा तथा प्राचार्य डॉ पी सी चौबे के निर्देशन में, आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम में ‘छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद’ सहयोगी रहे। आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.