October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय रेडियो जॉकी RJ सिद्धांत की खास मुलाक़ात

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय रेडियो जॉकी RJ सिद्धांत ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के साथ मुलाक़ात का वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है । इस दौरान उन्होंने अलग अलग जगहों का दौरा किया और जनतासे संवाद किया । सुबह 11.30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से दोनो डगनिया (चम्पारण) की ओर रवाना हुए ।

चम्पारण के महाप्रभु वल्लभाचार्य मन्दिर व चम्पेश्वर महादेव का आशिर्वाद लेते हुए राम वन गमन परिपथ मे प्रभु श्री राम जी के मूर्ति कालोकार्पण मा मुख्यमंत्री जी ने किया और वे ग्राम तामासिवनी के लिए रवाना हुए ग्राम तामासिवनी में प्रदेश के मुखिया जी व आरजेसिद्धार्थ भेट मुलाकात कार्यक्रम मे शामिल हुए जहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने जनता से सीधा संवाद किया और जनता के समस्याको सुना और निवारण का आश्वासन दिया साथ ही मुख्यमंत्री जी ने गांव को और भी सौगात दिया।

दोपहर 2 बजे ग्राम तामासिवनी सेकार द्वारा मुख्यमंत्री जी का काफिला ग्राम खोपरा के लिए रवाना हुआ ग्राम खोपरा मे भी मुख्यमंत्री जी भेट मुलाकात कार्यक्रम मेंशामिल हुए । कार्यक्रम के पश्चात ग्राम चण्डी में चण्डी माता मन्दिर दर्शन करते हुए वे अभनपुर के शासकीय विश्राम गृह पहुंचे जहांउन्होंने कई प्रशासनिक अधिकारि एवं जन प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की और शाम 7.30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिएवापस रवाना हुए ।

दिन भर के इस संपूर्ण वाद संवाद के दौरान आरजे सिद्धार्थ के साथ मुख्यमंत्री जी ने थोड़ा हसी मजाक और अपने बचपन की यादों कोताजा किया और छत्तीसगढ़ को शिक्षा एवं खेल मे आगे बढ़ाने पर जोर दिया । सबसे महत्वपूर्ण बात रही है दिन भर मे कि दोनो ही ने छत्तीसगढ़ कि राज्य बोली छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देते हुए छत्तीसगढ़ी भाषा मे पुरा संवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.