October 24, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

20 मार्च से 03 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा

20 मार्च से 03 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ाकलेक्टर ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
कोरिया 16 मार्च 2023/
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जिला कलेक्टरेट परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विभाग द्वारा बच्चों तथा महिलाओं के पोषण स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी आदतों में सुधार लाए जाने हेतु जनजागरूकता लाए जाने के उद्देश्य से 20 मार्च से 03 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा अंतर्गत सभी विभागों के आपसी समन्वय से विभिन्न पोषण जागरूकता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के दौरान जागरूकता रथ द्वारा जिले के प्रमुख पंचायतों एवं हाट-बाजारों में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल संबंधी उचित आदतों के विकास एवं सुधार के संबन्ध में वीडियो क्लिप का प्रदर्शन करते हुए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण दर में कमी लाए जाने हेतु पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 3 प्रतिशत की दर से कुपोषण में कमी लाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.