October 24, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39( चौबे ,समता कॉलोनी) के वार्ड की जनता से रुबरु हुए विधायक विकास उपाध्याय

जन संपर्क के दौरान निर्माण संबंधी सुझाव एवं शिकायते जनता से मिली- विकास उपध्याय

रायपुर। आज विधायक विकास उपाध्याय स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39( चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी) के विभिन्न स्थानो में भम्रण कर स्थानीय जनता से मिले जहां पर नये निर्माण संबंधी सुझाव मिले एवं विभिन्न शिकायते भी मिली जैसे गलीयो में स्ट्रीट लाईटे बंद रहती है, नालियो की सफाई समय में नही होता एवं नालियो के कचरे को दो-तीन दिन तक उठाया नही जाता, सडको में गढ्ढे हो गये है, जिसको भरने के लिए किसी भी प्रकार का कार्यवाही नही किया जा रहा है एवं अन्य समस्याओ से अवगत कराया। विकास उपाध्याय ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधीत अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 39( चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी) में जनसंपर्क के दौरान विधायक विकास उपाध्याय के साथ विकास अग्रवाल, अभय ठाकुर, महेन्द्र भगदौरिया, माधुरी यदु, संदीप सिरमौर, चेतन साहू, रवि यादव, दीपक साहू, सत्तो तांडी, हेमराज, योगेश दीक्षित, विनय अवस्थी, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.