October 24, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

कलेक्टर की त्वरित कार्यवाही, हितग्राही को मिला आधारकार्ड तथा अंत्योदय राशन कार्ड


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 21 मार्च 2023/
कलेक्टर श्री पी एस ध्रुव की संवेदनशीलता से जिले के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चनवारीडांड के राजेश पनिका को आधार कार्ड और राशनकार्ड की त्वरित सुविधा मिली। राजेश ने बताया कि उन्होंने आधार कार्ड एवं राशन कार्ड हेतु कलेक्टर कार्यालय में आवेदन किया था। कलेक्टर श्री ध्रुव के संज्ञान में आते ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को तुरंत आधार कार्ड एवं अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। जिसके परिणामस्वरूप आज कलेक्टर श्री ध्रुव ने स्वयं श्री राजेश को आधारकार्ड एवं अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किया। राजेश ने इस हेतु कलेक्टर श्री ध्रुव एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.