October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री ने चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 22 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सिंधी समुदाय को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस दिन सिंधी समुदाय के ईष्ट देव झूलेलाल जी की जयंती मनाई जाती है। सिंधी समुदाय के लोग इस दिन को नववर्ष के रूप में भी मनाते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सिंधी समुदाय की आस्था और परम्पराओं का सम्मान करते हुए इस वर्ष से चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.