October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का शुभारंभ’

दुबछोला गौठान में आयोजित रीपा के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए संचालक सीजीएमएससी एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल’’दुबछोला और चिरमी में रीपा अंतर्गत 70 से ज्यादा महिला उद्यमी जुड़ेंगी लघु उद्योगों से’
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 26 मार्च 2023/
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा पूरे प्रदेश में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का शुभारंभ किया गया है। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) की स्थापना पर राज्य शासन की मंशा है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उत्पन्न किया जाए जिससे स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार के माध्यम से बेहतर आय की प्राप्ति हो सके।
इसी कड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत संचालक सीजीएमएससी एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल विकासखंड खड़गवां के ग्राम पंचायत दुबछोला गौठान में आयोजित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन, जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधिगण सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड खड़गवां के दुबछोला गौठान में रीपा अंतर्गत समूह की 41 महिलाओं द्वारा कुल पांच गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है जिसमे फेब्रीकेशन/प्रोफाइल शीट मेकिंग, बोरी बैग मेकिंग एवं प्रिंटिंग, फ्लाई एश ब्रिक, पेपर ब्लाक, पोल मेकिंग, पूजन सामग्री मेकिंग एवं अगरबत्ती मेकिंग, फ्लेक्स एवं ओफसेट बैनर प्रिंटिंग यूनिट तथा चिरमी गौठान में 30 महिलाओं द्वारा वनोपज एवं मिलेट प्रसंस्करण, सीमेंट गमला पोल मेकिंग, कोदो चावल प्रसंस्करण एवं पैकिंग, आरओ एवं मिनरल वाटर प्लांट की गतिविधि शामिल है।
इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का शुभारंभ, राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर नया योजना का शुभारंभ तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को राशि अंतरित किया गया। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के एप्लीकेशन और बेरोजगारी भत्ता वेब पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.