October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सोनहत के मेंड्रा में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह, 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सविप्रा उपाध्यक्ष श्री कमरो और कलेक्टर ने वर वधू को दिया आशीर्वाद
कोरिया 31 मार्च 2023/
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज सोनहत विकासखंड के मेंड्रा में हसदेव उद्गम स्थल स्थित मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें एक दिव्यांग जोड़ा भी शामिल रहा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गुलाब कमरो, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर वर-वधु को सुखमय जीवन का आर्शीवाद दिया। इस दौरान एसडीएम सोनहत श्री अमित सिन्हा, सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सविप्रा उपाध्यक्ष श्री कमरो एवं कलेक्टर श्री लंगेह ने कार्यक्रम में बारी-बारी से सभी विवाहित जोड़े के पास जाकर आर्शीवाद एवं उपहार भेंट की तथा उनके मंगलमय जीवन की शुभाकामनाएं दी। उन्होने कहा कि शासन द्वारा इस योजना के तहत पहले 25 हजार रुपये की सहयोग राशि का प्रावधान था जिसे बढ़ाकर अभी 50 हजार कर दिया गया है। इससे निश्चित ही निर्धन परिवारों को अधिक मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निरंतर आमजन की सुविधा और बेहतर जीवन के लिए कल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री लंगेह ने भी नये दामपत्य जोड़ों को आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत प्रति जोड़े 25 हजार रूपए का प्रावधान है। जिसमें 5 हजार रूपए भोजन एवं व्यवस्था, प्रोत्साहन हेतु चेक राशि 1 हजार रूपए चेक के माध्यम से एवं शेष राशि की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की एक ऐसी योजना है जो निर्धन परिवारों के लिए बहुत ही सहयोगी है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शादी पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ संपन्न होने के साथ ही उन्हे आर्थिक राशि एवं सामग्री दी जाती है। बजट 2023-24 के अंतर्गत योजना के तहत 25 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.