October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम देवारीभाठ में स्वर्गीय प्रवीण वर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर, 1 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज खैरागढ-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम देवारीभाठ पहुँचे। मुख्यमंत्री वहां विद्यायक श्रीमती यशोदा वर्मा के सुपत्र स्वर्गीय श्री प्रवीण वर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुऐ, उन्होंने स्वर्गीय श्री प्रवीण वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। 

इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री कुँवर सिंह  निषाद, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर बघेल,  राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन तथा अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.