October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री बघेल ने सिविक सेंटर भिलाई में अर्जुन रथ परिसर का लोकार्पण किया

रायपुर, 08 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिला के भिलाई नगर विधानसभा के सिविक सेंटर में अर्जुन रथ परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ,विधायक श्री देवेंद्र यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ परिसर का अवलोकन भी किया।

वार्ड नंबर 64 स्थित सिविक सेंटर में 1 करोड़ से अधिक की लागत से अर्जुन रथ परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया है। जिसमें परिसर का बाउंड्री वाल, पाथ-वे, रथ का नवीनीकरण, लैंडस्कैपिंग, लाइटिंग एवं ग्रिल आदि के कार्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.