October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने आयुर्वेद कॉलेज में पीजी ब्लॉक का किया लोकार्पण

रायपुर. 18 अप्रैल 2023 : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए नवनिर्मित भवन (पीजी ब्लॉक) का लोकार्पण किया।

महाविद्यालय परिसर में सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) द्वारा 12 करोड़ 33 लाख 25 हजार रूपए की लागत से इसका निर्माण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायकद्वय श्री विकास उपाध्याय और श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. और आयुष विभाग के संचालक श्री पी. दयानंद भी शामिल हुए।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव ने लोकार्पण के बाद आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों से चर्चा भी की। उन्होंने यहां अध्ययनरत अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं से महाविद्यालय में अध्यापन और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। लोकार्पण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जी.एस. बघेल और रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.