October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मंत्री गुरू रूद्रकुमार संत समाज की बैठक में हुए शामिल

रायपुर, 13 जुलाई 2022 : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामोद्योग मंत्री और सतनामी समाज के जगतगुरु गुरु रूद्रकुमार आज राजधानी स्थित नीर भवन में संत समाज की बैठक में शामिल हुए। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित बैठक में संचालित सामाजिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु बाबा घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलें और समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने अपनी सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए राजमहंत, जिलामहंत, भंडारी, साटीदार, गुरु सेवक सहित संत समाज के लोगों ने जगतगुरु गुरु रूद्रकुमार को गजमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.