November 1, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

24 जुलाई को विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ नदी से जल लेकर निकलेंगे विधायक श्री यादव, देव बलौदा के प्राचीन शिव मंदिर में चढाएंगे जल

भिलाई। जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। 24 जुलाई को सुबह 6 बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शिवनाथ नदी में स्नान कर अपने कांवड़ में शिवनाथ नदी का जल लेकर निकलेंगे।
उनके साथ बाबा भोले नाथ के हजारों भक्तों विधायक श्री यादव के साथ कावड़ यात्रा निकालेंगे। शिवनाथ नदी से अपने कावड़ में जल भरकर भक्त पैदल-पैदल हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा प्राचीन मंदिर पहुंचेगे। देव बलौदा के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।
इस भव्य आयोजन का नेवता सेवा वाहिनी जिले के सभी सभी के लोगों को दे रहे है। राजनीति से पूरी तरह से परे होकर सिर्फ बाबा भोलेनाथ की भक्तिमय इस धार्मिक आयोजन में सभी बाबा के भक्त के रूप में शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन में शामिल होने और भक्तों की सेवा और स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धजीवी वर्ग सभी अपना वीडिया शेयर करके लोगों से अपील कर रहे हैं।

विधायक देवेंद्र यादव ने सभी को आमंत्रित करते हुए कि कहा कि शिवनाथ नदी से जल लेकर प्राचीन मंदिर देवबलोदा पहुंचेंगे। जहां सभी भक्त पूजा अर्चना करेंगे। सभी भिलाईवासियों से अनुरोध है कि इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं और शहर व प्रदेश के लिए शिवजी से कामना करें और सभी के जीवन में खुशहाली आए, यह भाव लेकर आगे बढ़े। हर साल की तरह इस साल भी विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.