October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरीजों की आई-साइट में सुधार की ली परीक्षा…

रायपुर. 8 अगस्त 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर जिला चिकित्सालय में नेत्र रोग विंग के शुभारंभ के बाद वहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आपरेशन के बाद मरीजों के आई-साइट (नेत्र दृष्टि) में सुधार की परीक्षा ली। उन्होंने मरीजों के सामने अपनी हाथ की उंगलियां दिखाकर उन्हें गिनने को कहा। श्री बघेल ने अलग-अलग मरीजों के सामने अलग-अलग संख्या में अपनी उंगलियां दिखाई। इस पर सभी मरीजों ने आपरेशन के बाद अपनी दृष्टि में सुधार की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री की उंगलियों को गिनकर एकदम सही-सही जवाब दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.