October 24, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री बघेल 16 अगस्त को करेंगे बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात

पीजी ग्राउंड, धरमपुरा, जगदलपुर में होगा आयोजन

रायपुर, 14 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के युवाओं से बुधवार 16 अगस्त को भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन पीजी ग्राउंड, धरमपुरा, जगदलपुर में होगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात का आयोजन हो चुका है। इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.