November 3, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री बस्तर संभाग के युवाओं से हुए रू-ब-रू

युवाओं में देखा गया खासा उत्साह

रायपुर, 16 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के युवाओं से आज बुधवार शासकीय काकतीय पीजी ग्राउंड, धरमपुरा, जगदलपुर में लगभग 3 घंटे तक सीधे संवाद किया। बस्तर संभाग के अंतर्गत जिला बस्तर सहित उ.ब.कांकेर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डागांव जिले से आए युवाओं से रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा किए। बस्तर संभाग के युवाओं में मुख्यमंत्री से मिलने खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल हिंसा प्रभावित बस्तर संभाग के उन्नति एवं विकास के लिए प्रदेश सरकर कृत संकल्पित है। आज बस्तर अंचल 07 जिलों से आए युवाओं से रू-ब-रू होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हुई। इस दौरान युवाओं के अच्छे-अच्छे सुझाव भी आए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न मांग एवं समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले के भोपालपट्नम स्थित शासकीय कॉलेज मंे आहता निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। कोण्डागांव में कुश्ती एकेडमी खोलने एवं सुकमा में अगले वर्ष से कृषि महाविद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की।

इस मौके पर बस्तर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री श्री रेखचंद जैन, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, महापौर जगदलपुर श्रीमती सफीरा साहू, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कमिश्नर बस्तर श्री श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.