November 4, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में अंतर विभागीय समिति की बैठक संपन्न

शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी कुल 20 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

रायपुर, 05 सितंबर 2023- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां उनके रायपुर निवास स्थित कार्यालय में शासकीय भूमि के आबंटन प्रस्तावों पर विचार हेतु अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी आवेदनों पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर भूमि आबंटन हेतु कुल 20 प्रस्तावों को स्वीकृति दी।
इस अवसर पर सचिव राजस्व श्री नीलम नामदेव एक्का, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग के उप सचिव श्री तिर्की उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.