November 3, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

सीएम ने किया 3 करोड़ के इंडोर स्टेडियम और बीपीओ सेंटर का लोकार्पण

500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

विधायक देवेंद्र यादव ने जताया आभार

भिलाई। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के हाथों से आज नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया गया। उसी के साथ ही खुर्सीपार आईटीआई के पास बने बीपीओ सेंटर का भी लोकार्पण माननीय सीएम ने किया। सीएम भूपेश बघेल ने फीता काट कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक देवेंद्र यादव , महापौर नीरज पाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। विधायक श्री यादव ने युवाओं को रोजगार देने के शुरू किए गए बीपीओ सेंटर का लोकार्पण के लिए सीएम का आभार जताया।साथ ही 3 करोड़ की लागत से खुर्सीपार में इंडोर स्टेडियम बनाया गया है । जहाँ कई तरह के खेल सुविधा डेवलप किया गया है। इसके लिए भी आभार जताया। विधायक ने बताया कि
इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। उसमें 2 नग वुडन फ्लोरिंग है। टेबल टेनिस के तीन कोर्ट है। कैरम रूम बनाएं गए है। 3 बोर्ड शतरंज और एक हॉल भी बनाया गया है।
युवाओ को मिलेगा लाभ, आईटी सेक्टर में नया कदम
भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने बताया कि बीपीओ कॉल सेंटर खुलने से हजारों बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार मिल सकेगा। बीपीओ कॉल सेंटर में
भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने बताया कि बड़ी-बड़ी कंपनियां सॉफ्टवेयर विकसित करती हैं। उन्हें ऐसे सेंटरों की आवश्यकता होती है। इसे ध्यान रखकर ही बीपीओ सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इससे भिलाई को आगामी दिनों में आईटी सेक्टर के रूप में पहचान मिलेगी। हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी भी बीपीओ कॉल सेंटर में दी जाएगी। यह आईटी सेक्टर में भिलाई के बढ़ते कदम हैं। आगामी दिनों में आईटी से जुड़े कई बड़े काम प्रस्तावित किए जाने हैं। इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स को जोड़कर काम किया जाना तय किया गया है। हमारी तैयारी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.