October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

लिंग आधारित हिंसा से निपटने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



कोरिया 19 दिसम्बर 2023/
 कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देषानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्षन में ग्राम पंचायत छिंदिया में नई चेतना जेण्डर 2.0 अन्तर्गत लिंग आधारित हिंसा से निपटने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, वार्ड पंच एवं ग्राम पंचायत की महिलायें, किषोरी बालिका तथा मिडिल स्कूल के छात्राओं को गुड-टच ,बैड-टच, घरेलू हिंसा ,सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाईन 181, चाईल्ड लाईन 1098, शक्ति सदन, पाक्सो यौन अपराध, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के संबंध में जानकारी दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संरक्षण अधिकारी श्री वित्तबाला श्रीवास्तव, सेक्टर पर्यवेक्षक सुश्री विमला भगत, परामर्षदाता निर्मला पाण्डेय, सखी सेंटर श्रीमती नीता पाण्डेय एवं शक्ति सदन श्रीमती कल्पना शर्मा के द्वारा उक्त विषय पर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.