October 22, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

ग्राम पंचायत शिविर में 6 हजार 216 हितग्राहियों का बना आयुष्मान कार्ड

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 96 हितग्राहियों को मिला नया गैस कनेक्शन

रायपुर, 23 दिसम्बर 2023/भारत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगा कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, केसीसी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ताकि अधिक से अधिक हितग्राही इसका लाभ उठा सके।

16 दिसम्बर 2023 से अब तक शिविर में कुल 6216 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। 96 हितग्राहियों प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 57 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 143 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 139 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों को किस्त की राशि का भुगतान किया गया। इसी तरह केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 16 किसानों का आवेदन लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.