October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

06 विधानसभा क्षेत्रों से आए यादव समाज के लोगों ने श्री साय को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर मुख्यमंत्री का किया अभिवादन

रायपुर// 24 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 06 विधानसभा क्षेत्रों से आए यादव समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य मुलाकात की। यादव (राउत) समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर सम्मानित किया और भगवान राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयता के साथ सभी का अभिवादन स्वीकारा

मुख्यमंत्री से मिलने मुंगेली, बिल्हा, लोरमी, नवागढ़, पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस अवसर पर यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री धनीराम यादव के साथ ओम यादव, सूरज यादव, ओंकार यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.