October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

राज्य में अब तक 63.22 लाख टन धान की समर्थन मूल्य पर हो चुकी खरीदी

13 लाख 34 हजार से अधिक किसानों ने बेचा धान

मिलर्स से तेजी से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग का चावल जमा कराने के निर्देश

रायपुर, 29 दिसंबर 2023/ राज्य में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी अनवरत् रूप से जारी है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2024 जारी रहेगा। राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 13 लाख 34 हजार 119 किसानों से 63 लाख 22 हजार 32 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 14 हजार 33 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

राज्य में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है। अब तक 51 लाख 24 हजार 619 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 38 लाख 57 हजार 479 टन धान का उठाव किया गया है। खाद्य विभाग के सचिव ने मिलर्स को तेजी से धान का उठाव करने के साथ ही कस्टम मिलिंग का चावल नियमित रूप से जमा कराने को निर्देश दिए गए हैं। कस्टम मिलिंग का चावल फिलहाल नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा लिया जा रहा है। 01 जनवरी से एफसीआई में भी सेंट्रल पूल का चावल जमा होने लगेगा। मिलर्स को बीते वर्ष के कस्टम मिलिंग के शेष चावल की मात्रा को भी शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.