October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मंत्रालय में काम-काज संभाला

रायपुर, 02 जनवरी 2024/छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पूजा-अर्चना कर अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सरकार के घोषणा पत्र में शामिल विभागीय योजना पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर विभागीय सचिव श्री भुवनेश यादव, श्रम विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी. सहित उद्योग एवं श्रम विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.