October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

नववर्ष के पहले दिन मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया कार्यभार ग्रहण

रायपुर, 1 जनवरी 2024/ नववर्ष के पहले दिन वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा-अर्चना के पश्चात् कार्य भार ग्रहण किया।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर उपस्थित विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने मंत्री श्री चौधरी का स्वागत कर उन्हें नव दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री चौधरी ने भी सभी को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.