October 22, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मेसर्स शिव शक्ति कन्सट्रक्शन का अनुबंध निरस्त ठेकेदार हुआ ब्लेकलिस्ट


लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-कलेक्टर श्री लंगेह
कलेक्टर ने मौके पर जाकर रेट्रोफिटिंग योजना का किया मुआयना

कोरिया 15 फरवरी 2023/। आज जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री विनय कुमार लंगेह ने बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के ग्राम उमझर में जल जीवन मिशन योजना के तहत रेट्रोफिटिंग योजना के तहत कार्य के निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुबंध क्रमांक 128/डीएल/2021-22 कार्यादेश क्रमांक 814, 9 फरवरी, 2022 के द्वारा मेसर्स शिव शक्ति कन्सट्रक्शन अम्बिकापुर को कार्य आबंटित किया गया है, जिसमें बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के पांच ग्रामों की रेट्रोफिटिंग योजनाएँ उमझर, नगर, बिशुनपुर, भाड़ी एवं मनसुख का कार्य शामिल है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने निरीक्षण के दौरान कार्य को बंद पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की, तत्काल संबंधित फर्म से हुए अनुबंध को निरस्त करने के आदेश दिया साथ ही फर्म को ब्लेकलिस्टेट (कालीसूची) में डालने के भी दिए गए। बता दें संबंधित फर्म द्वारा अभी तक योजना के तहत किसी भी कार्य को पूरा नहीं किया गया है।
जनहित के मुद्दे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
श्री लंगेह ने कहा कि समय-सीमा के भीतर कार्य किया जाना था, किंतु कई महीने बीत जाने के बाद भी काम नहीं करना यह सरासर फर्म की उदासीनता ही नहीं बल्कि प्रशासन के निर्देशों का अवहलेना भी है।
कलेक्टर श्री लंगेह ने स्पष्ट कहा है कि जनहित से जुड़े मुद्दे में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रेट्रोफिटिंग योजना के तहत कार्य के निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.