October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

कैपिटल होम्स फेज-1 में धूमधाम से निकलेगी भोले की बारात, बैठक में रहवासियों ने लंबित निर्वाचन और जलसंकट पर भी की चर्चा*

हिंदू पौराणिक कथाओं और हिंदू धर्म की मान्यताओं में महाशिवरात्रि पर्व विशेष महत्व रखता है । इस त्योहार को शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक भी माना जाता है। शिव महापुराण ग्रंथ के अनुसार इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।

आगामी आठ मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रायपुर शहर में कई जगह तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं । इस महापर्व को भव्य स्वरूप देने के लिए कैपिटल होम्स फेज -1 में भी मंदिर सजाने, जगराता और भंडारे कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं ।

इस महापर्व के उपलक्ष्य में मंदिर भवन को बहुत ही भव्य सुंदर ढंग से सजाया जाएगा,  इस दिन सुबह से ही पूजा प्रारंभ की जाएगी । जिसमें भक्तों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। शाम को भोले की बारात भव्य रूप में निकाली जाएगी, इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा ।

सोसाइटी में शिवरात्री की तैयारी को लेकर हाल ही में वरिष्ठजनों की मार्गदर्शन में रहवासियों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सोसाइटी के लंबित निर्वाचन के साथ-साथ, जल संकट और शिवरात्री पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया, इस मौके पर एन. के गुप्ता, सुरेश व्योहार, अनिल वक्शी, सुरेश बंजारे, संदीप वर्मा, दीपक देवानी, इंदर अडानी, विनोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.