October 28, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

शबरी कन्या आश्रम की छात्राओं ने मनाया मंत्री रामविचार नेताम का जन्म दिवस

रायपुर, 01 मार्च 2024/ आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के जन्मदिन को राजधानी स्थित शबरी कन्या आश्रम रोहणीपुरम् और वनवासी कल्याण समिति की छात्राओं ने अविस्मरणीय बनाया है। आश्रम की छात्राओं ने मंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर मंत्री श्री नेताम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आश्रम की छात्राओं ने इस मौके पर कहा है कि सरल और सहज स्वभाव के मंत्री श्री रामविचार नेताम जी विभाग के मंत्री बनते ही आश्रम छात्रावासों की ओर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता, खेल व संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही आश्रम-छात्रावासों में सीटों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कमजोर वर्ग के जरूरतमंद बच्चों के लिए सराहनीय कदम है। मंत्री श्री नेताम ने विधानसभा में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों एवं ब्लॉक मुख्यालयों में जरूरत के हिसाब से बालक और बालिका छात्रावास खोलने की भी घोषणा की है इसके लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.