October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : बस्तर के मुक्ति संग्राम पर लॉन्च होगी नई वेबसीरीज

पहली कड़ी में ‘बस्तर एक स्त्री राज्यम’ यूट्यूब पर होगी उपलब्ध

रायपुर, 07 मार्च 2024/ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में चलाए गए मुक्ति संग्राम के बारे में लोगों को परिचित कराने के लिए नई वेबसीरीज बस्तर का मुक्ति संग्राम तैयार किया गया है। यह वेबसीरीज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन लॉच होने जा रही है। पहली कड़ी बस्तर एक स्त्री राज्यम यू-ट्यूब पर जारी होगी। इसे मोबाइल के जरिए कहीं भी देखा जा सकता है। इस वेबसीरीज का निर्माण का बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है।

बस्तर अंचल में पौराणिक काल से ही महिलाएं सशक्त रही हैं। यहां की महिलाएं सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्रों में पुरूषों के साथ बराबरी से हिस्सा लेती रही हैं। राजवंशों के शासन के दौरान भी उनकी भूमिका प्रभावी रही है, इसी कारण ही बस्तर को स्त्री राज्यम कहा जाने लगा। बस्तर अंचल में महारानी प्रमिला देवी, राजकुमारी चमेली देवी, मासकदेवी, रमोतीन माड़िन जैसी अनेक वीरांगनाएं हुई हैं, जिन्होंने अपने जल, जंगल और जमीन के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

बस्तर अंचल में महिलाओं की इसी सशक्त भागीदारी को मद्देनजर रखते हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा बस्तर संभाग की बहादुर शासिकाओं, वीर वीरांगनाओं को सम्मान सहित सादर श्रद्धांजलि देने के लिए एक संक्षिप्त लघु फिल्म का निर्माण किया गया है। इस लघु फिल्म के माध्यम से बस्तर की गौरवमयी इतिहास को आम जन तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.