October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राजिम कुंभ में की महानदी की महाआरती

महानदी का त्रिवेणी संगम हुआ भक्तिमय

रायपुर, 8 मार्च 2024/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज राजिम कुंभ कल्प 2024 के समापन अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने त्रिवेणी संगम में साधु संतो के साथ पूरे विधि विधान से महानदी आरती की। इस मौके पर विधायक सर्वश्री रोहित साहू, पुरंदर मिश्रा और जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण के साथ महानदी महाआरती में शामिल हुए।

सनातन धर्म में नदियां और सरोवर हमारे आस्था के केन्द्र रहे हैं। महानदी आरती का उद्देश्य नदियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके प्रति समर्पण, आस्था और संकल्प का भाव सभी के मन में जागृत करना है। महानदी आरती में अनेक ज्योतिपुंज, शंखनाद, कपूर, चवर, आचमन से पूरे मेला परिसर भक्तिमय हो गया। महाआरती में शिव स्त्रोत के बाद सामूहिक महाआरती की गई। श्रद्धालुगणों के आरती और जय-जय श्री राम के जयकारे से पूरा आरती घाट गूंज उठा। महानदी की आरती करने उद्देश्य छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी को संरक्षित करने का एक प्रयास है। इसी प्रयास की कड़ी में राजिम कुंभ में वेदरतन सेवा प्रकल्प के संयोजन और संरक्षिका साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में राजिम कुंभ में भव्य एवं दिव्य महानदी की आरती की प्रतिदिन शुरूआत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.