October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का करें सतत् निरीक्षण

मरीजों के लिए दवाईयों का पर्याप्त भण्डारण रहें

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा महिला की जुड़वा नवजात शिशु स्वस्थ्य पाए गए

रायपुर, 03 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर और जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोरा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार कक्ष में सभी आवश्यक दवाईयों की पर्याप्त भण्डारण पाई गई। इसके अलावा महिला और पुरुष वार्ड का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें वार्ड को साफ-सुथरा पाया गया। लेबर रूम में दो प्रसूता महिलाएं थीं, जिनमें से एक विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा की महिला थी, जिसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों नवजात स्वस्थ पाए गए। इसके साथ ही निर्माणाधीन ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें कार्य प्रगति पर पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.