October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री साय स्वास्थ्य और शिक्षा पर दे रहे हैं विशेष जोर

चिरायु टीम स्कूलों का भ्रमण कर बिमारियों से प्रभावित बच्चों का कर रहे चिन्हांकन

गंभीर बच्चों को उच्च स्तरीय ईलाज की दी जा रही सुविधा

रायपुर, 03 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दूरस्थ अंचल के बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत, स्वास्थ्य विभाग की ’चिरायु’ टीम द्वारा स्कूलों का दौरा कर गंभीर बीमारियों से प्रभावित बच्चों का चिन्हांकन किया जा रहा है और उन्हें उच्च स्तरीय इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसी कड़ी में जशपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के चिरायु दल द्वारा स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण उपरांत बीमारी से प्रभावित बच्चों को सुविधानुसार निःशुल्क दवाइयाँ और उच्च स्तरीय ईलाज की सुविधा दी जा रही है।

चिरायु टीम ने हाल ही में पत्थलगांव विकासखण्ड के शासकीय प्री मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावास लुडेग में स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 21 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 6 बच्चों को आंखों से संबंधित समस्याएं, 11 को त्वचा संबंधी रोग, 2 बच्चे को पेट दर्द, और 2 अन्य बीमारियों से ग्रस्त पाये गये। चिरायु टीम ने इन सभी बच्चों को आवश्यक इलाज और दवाइयों की सुविधा प्रदान की। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई, जिसमें साफ-सफाई रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने, उबला हुआ पानी पीने और बरसात के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देश दिए है कि इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाना सुनिश्चित करें। ताकि राज्य के सभी दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.