October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर सुश्री वंशिका पांडे को दी बधाई

रायपुर, 02 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर सुश्री वंशिका पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने भी सुश्री वंशिका पांडे को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा है कि वंशिका बिटिया ने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के राजनांदगांव में पली-बढ़ी वंशिका पांडे को विगत 30 जुलाई को चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की पदवी से विभूषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.