October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घर, संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील

11 से 17 अगस्त के मध्य स्वतंत्रता सप्ताह में पूरे देश में हर घर झंडा अभियान का आयोजन

रायपुर, 02 अगस्त 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से 11 से 17 अगस्त के मध्य मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों, संस्थानों, दुकानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी सिलसिले में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह भी मनाया जाएगा। इस सप्ताह में हर घर झंडा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा वास्तव में हमारा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसमें हमारे पुरखों के सपने हैं, उनका संघर्ष है, बलिदान है, हमारे वीर-जवानों की गौरवगाथा है, त्याग है, शहादत है। हमारा तिरंगा हमारी सफलताओं का उत्सव है। हमारी विविधता में एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर भारतीय नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है और दूसरों को भी प्रेरित करना है इससे हमारी राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी और ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा है कि इस महापर्व में प्रत्येक छत्तीसगढ़ की नागरिक को अपनी भागीदारी निभानी है और देश में छत्तीसगढ़ के मान को आगे बढ़ाना है। प्रोफाईल फोटो बनाने के लिए क्लिक करें http://twb.nz/hamar-tiranga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.