October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास कुंजेमुरा का किया निरीक्षण

रायपुर 13 सितम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के क्रम में आज बिलासपुर संभाग अंतर्गत

रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा, विकासखंड तमनार के ग्राम कुंजेमुरा मे शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास कुंजेमुरा का औचक निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल के छात्रावास आगमन पर छात्रावास के बच्चो द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा छात्रावास परिसर के रसोई कक्ष, छात्रावास मे बनाये जाने वाले भोजन सब्जी, स्नानागार, बच्चो के रहने के जगह, बेड व्यवस्था, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया। इसके साथ ही इस अवसर पर उनके द्वारा छात्रावास के बच्चो को नोट-बुक, कंपास बॉक्स, लोवर, टी-शर्ट, बैट-बाल सहित अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.