October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

राजधानी के कचरा वाले गाड़ियों में धार्मिक भजन सुनाये जाएँ

धार्मिक भजनों के वाद्य से नई पीढ़ी में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी – संदीप तिवारी

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद प्रत्याशी रहे संदीप तिवारी ने आज कहा कि राजधानी के प्रत्येक वार्ड के गली-गलियों में रोज स्वच्छता अभियान को लेकर निगम की कचरा वाली गाड़ियाँ चलाई जाती हैं। जिनमें शुरूआती समय से जिस गाने को बजाया जा रहा था आज पर्यंत वही रिकॉर्डिंग सुनाई जा रही है। उन्होंने राज्य शासन एवं निगम प्रशासन को एक पत्र जारी कर मांग की है कि कचरा वाले गाड़ियों में रोज सुबह-शाम धार्मिक भजन सुनाये जाएँ।

संदीप तिवारी ने जारी बयान में कहा, वर्तमान पीढ़ी को धर्म के प्रति सजग और जागरूकता लाने मंदिरों में पूजा-पाठ के अलावा अन्य माध्यमों से भी जोड़ने प्रयास होना चाहिए। जिस तरह से राजधानी में संचालित कचरा वाली गाड़ियों में ‘‘गाड़ी वाला आया कचरा निकाल’’ वर्षों से सुनाया जा रहा है। इससे लोग अब उब चुके हैं। इसके स्थान पर धार्मिक गीत-संगीत सुनाये जाने का चलन शुरू होना चाहिए।

सामान्यतः हिन्दू धर्म में सुबह और शाम का समय पूजा-पाठ का होता है, ऐसे समय पर यदि धार्मिक धुन के साथ भजन और अन्य धार्मिक गानों से जुड़े संगीत का यदि कचरा वाली गाड़ियों में संचार होगा तो राजधानी की जनता इससे प्रसन्न भी होगी।

उन्होंने कहा, वर्तमान नई पीढ़ी को धर्म से जोड़ने यह एक उचित माध्यम भी बनेगा। बार-बार जब हिन्दू धर्म से जुड़े धार्मिक गीत एवं भजन को जब बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सुनेंगे तो इस बात की चर्चा घर परिवार के सदस्यों के बीच होगी। हिन्दू धर्म का प्रचार इससे बड़ा माध्यम और कुछ नहीं हो सकता।

संदीप तिवारी ने इस सुझाव को लेकर बकायदा आज राज्य शासन में नगरीय निकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया एवं निगम प्रशासन को पत्र भेजकर यथाशीघ्र इसे लागू किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है, हिन्दू धर्म के प्रचार के लिए किसी तरह का कोई बाध्यकारी नहीं है और आम जनता की मांग है कि अधिक से अधिक सर्वधर्म में प्रचार हेतु इस तरह के प्रयास होने चाहिए। संदीप तिवारी ने कहा, वे इस मांग को लेकर नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से मुलाकात कर चर्चा भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.