October 22, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता के लिए राजधानी में विशेष योगाभ्यास शिविर का हुआ आयोजन

रायपुर, 28 फरवरी 2023 :छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा योग के प्रति जन-जागरूकता लाने तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना के उद्देश्य से 28 फरवरी को सुबह रायपुर के सुभाष स्टेडियम में एक दिवसीय सामूहिक विशेष योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा थे। शिविर में आमजनों का निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव श्री एम एल पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, योग साधक-प्रशिक्षक और नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.