October 23, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर।2023। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रंगों के महापर्व होली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में श्री साहू ने कहा कि होली भारतीय परम्परा का प्रमुख पर्व है। गुलाल के ढेरों रंग, कई प्रकार के खान-पान और उल्लास, इस जीवंत और रंगीन पर्व के प्रतीक हैं। साथ ही होलिका दहन का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की भी प्रेरणा देता है।

श्री साहू ने कहा कि विविध रंगों और खुशियों से परिपूर्ण यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं छत्तीसगढ़ वासियों के लिए आनंद, खुशी और उल्लास का अग्रदूत बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.