October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

संभागायुक्त डॉ. अलंग पहुंचे सी मार्ट, स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ली जानकारी, अब तक 56 लाख का हुआ विक्रय


महिलाओं ने बताया अचार, पापड़ और जीराफूल चावल की मांग ज्यादा, डॉ. अलंग ने बेहतर काम करने किया उत्साहवर्धन
तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के अवसर पर आज डॉ अलंग ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कोरिया 17 मार्च 2023/संभागायुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के साथ जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित सी मार्ट पहुंचे। उन्होंने यहां स्व-सहायता समूहों, स्थानीय संगठनों, संस्थाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों खाद्य सामग्रियों, मसाले, साबुन, हथकरघा, वनोपज, टेरोकोटा , हेंडी क्राफ्ट, गोबर पेंट इत्यादि का अवलोकन किया।
संभागायुक्त डॉ अलंग ने सी-मार्ट की संचालक महिलाओं से उत्पादों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि  सी मार्ट के माध्यम से महिलाओं के स्वरोजगार के अवसर बढ़ें हैं, इसी प्रकार मेहनत कर आगे बढ़े। उन्होंने महिलाओं से विक्रय की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि अब तक 56 लाख का विक्रय किया गया है। इस दौरान उन्होंने विक्रय और सामग्री के रजिस्टर संधारण की जानकारी ली तथा नियमित बैठक किए जाने, आय-व्यय का लेखा हेतु सेक्रेटरी रखे जाने निर्देशित किया।
तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त, कलेक्टर ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना-
राज्य में आज तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।  सरगुजा संभाग आयुक्त डॉ संजय कुमार अलंग ने आज बैकुण्ठपुर में जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन उपस्थित थे। जागरूकता रथ द्वारा तंबाकू के उपयोग विशेषकर गैर धूम्रपान या चबाने वाला तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानि के प्रति लोगों में जन चेतना और गैर धूम्रपान या चबाने वाले तंबाकू का उपयोग नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक  किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.