October 22, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

भेंट-मुलाकात: रायपुर पश्चिम विधानसभा

कोटा गुढ़ियारी मार्ग: श्री संतोष अग्रवाल मार्ग के नाम से जाना जाएगा

मुख्यमंत्री शामिल हुए नामकरण समारोह में

रायपुर, 19 अप्रैल 2023/कोटा गुढ़ियारी मार्ग अब श्री संतोष अग्रवाल मार्ग के नाम से जाना जाएगा। राजधानी के रायपुर पश्चिम विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कोटा गुढ़ियारी मार्ग के नामकरण समारोह में शामिल हुए उन्होंने कोटा गुढ़ियारी मार्ग पर पूर्व महापौर श्री संतोष अग्रवाल के नाम पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नामकरण समारोह में पूर्व महापौर श्री संतोष अग्रवाल की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्री अग्रवाल सरल व्यक्ति थे। उनका व्यक्तित्व इस प्रकार था कि कोई भी उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता था। उन्होंने रायपुर नगर के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।

इस मौके पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री अमितेश शुक्ल, श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.