October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

सड़क सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन संबंधी दी गई जानकारी

रायपुर, 08 दिसम्बर 2023/ सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद से वर्ष 2023 में प्रशिक्षण उपरांत छत्तीसगढ़ कैडर के 04 आईपीएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने इंडक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य नियंत्रण कक्ष/डॉयल 112, इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च सहित राज्य के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

वर्तमान में सुभाषचन्द्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में प्रशिक्षणरत इन अधिकारियों को एआईजी ट्रैफिक एवं अध्यक्ष-अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) श्री संजय शर्मा द्वारा प्रवर्तन, जनजागरूकता/यातायात शिक्षा आदि के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, नियंत्रण हेतु प्रयास, अभियांत्रिकीय सुधार/प्रयास, आपातकालीन देखभाल, ड्रायविंग सिम्यूलेटर, ई-ट्रैक, यातायात कर्मियों एवं वाहन चालको के प्रशिक्षण, ड्रायविंग लायसेसिंग, फिटनेस जांच के नवीन उपायों सहित सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण तथा समीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.