October 20, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियां शुरू

रायपुर 19 जुलाई 2022 : मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह एवं कार्यक्रमांे के निर्धारण एवं तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के विभागीय सचिव शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए निर्देशित किया कि राजधानी सहित सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में परेड सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने एवं समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला कलेक्टरों को झंडा वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जायें।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के घरों में तिरंगा फहरायें। मुख्य सचिव ने कलेक्टर रायपुर से राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों एवं जिला कलेक्टरों के शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.