October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के मकान में परिवार के साथ रहते है सुकून से-कमलेश्वर मंडावी

रायपुर, 30 दिसम्बर 2023/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उतर बस्तर कांकेर के ग्राम किरगोली निवासी कमलेश्वर मंडावी को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है। इनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के मकान में रहता था। खपरैल का मकान होने के कारण बरसात के दिनों में घर में जगह-जगह पानी टपकने से बहुत परेशानी होती थी। बारिश के मौसम में मिट्टी के दिवाल के गिरने का भी डर लगा रहता था।

श्री कमलेश्वर मंडावी ने बताया कि वे गरीब किसान है। पक्का मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उन्हें जब प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी हुई तो अपना खुद का पक्का मकान बनवाने के लिए प्राथमिकता से पंजीयन करवा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि। अब उनका परिवार पक्के मकान में सुकून से रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.