October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट बनने से पूरा देश खुश कांग्रेस दुखी: धरम लाल कौशिक

भूपेश बघेल के बयान से साफ हुआ वो अयोध्या में राम मंदिर बनने और वहां के विकास कार्यों से तकलीफ में है :कौशिक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान को एक फोबिया ग्रस्त, विचलित मनोदशा का प्रलाप बताया है। श्री कौशिक ने कहा कि बघेल अभी भी सत्य और तथ्य को तोड़-मरोड़कर झूठ फैलाने की आदत से विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बावजूद बाज नहीं आ रहे हैं।

भाजपा नेता और विधायक श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा आरंभ से श्री रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को जन-आस्था का विषय मानती रही है लेकिन मंदिर निर्माण न्यायालय के आदेश से हो, यह भी भाजपा का स्पष्ट मत रहा है। भाजपा ने मंदिर निर्माण के मार्ग में आने वाली बाधाओं को समाप्त कर न्यायालयीन आदेश से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जिस तरह मंदिर निर्माण रुकवाने के तमाम धत्कर्म किए, प्रभु श्री राम के अस्तित्व को ही नकारा, और अब प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में जाने से किनारा कर रहे हैं, वह विनाशकाले विपरीत बुद्धि की कहावत को चरितार्थ कर रहे है श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा ने न तो मंदिर निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश की और न ही मंदिर निर्माण का राजनीतिकरण किया। अपने साम्प्रदायिक तुष्टीकरण के एजेंडे से परे हटकर कांग्रेस मंदिर निर्माण के लिए राजनीतिक साहस नहीं दिखाया, यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है। श्री कौशिक ने कहा कि आज अयोध्या धाम की अंतरराष्ट्रीय ख्याति से बघेल सहित कांग्रेस परेशान है। विश्व के लोकप्रिय नेताओं में शिखर पुरुष का स्थान अर्जित करने वाले श्री मोदी की क्षमतावान नेतृत्व शैली का मुकाबला कर पाने में निरुपाय कांग्रेस अब मिथ्या प्रलाप कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.