October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

स्वदेशी मेला आत्मनिर्भर भारत को साकार करने जैसा: खेल मंत्री वर्मा

रायपुर, 29 जनवरी 2024/ राजस्व एवं खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने स्वदेशी मेला के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि यह मेला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने जैसा है। उन्होंने स्वदेशी मेले में राज्य सरकार की विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों तथा स्वदेशी उत्पाद के की बिक्री के लिए स्टालों का अवलोकन किया।

गौरतलब है कि स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा राजधानी रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय मैदान में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। स्वदेशी मेले में स्वदेशी उत्पादों का विक्रय भी किया जा रहा है। मेला स्थल में प्रतिदिन विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग परिवार के साथ प्रतिदिन यहां पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.