October 21, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

अग्रसेन महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने किया शुभारंभ

रायपुर, 29 जनवरी 2024/ उच्च शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित की जा रही अंतर विद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा के जरिए हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि हमे शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री को उनका रेखाचित्र भी भेंट किया।
शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डी.के. अग्रवाल, डॉ. वाई.के. राजपूत, डॉ. के.के. अवस्थी, शिक्षक, विद्यार्थी समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.