October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

होली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय

मनेन्द्रगढ़/19 मार्च 2024/ होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते नियन्त्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं जिला कोरिया में  सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी खोवा, मावा, कुन्दा इत्यादि खाद्य के आपूर्ति की आशंका बढ़ जाती है। जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। दोनों जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावट की आशंका के मद्येनजर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विनोद कुमार गुप्ता एवं टीम द्वारा मेसर्स हजारी होटल, गांधी चौक, मनेन्द्रगढ़ से काजू कतली का, मेसर्स सोनी टी स्टॉल, हल्दीबाड़ी चिरमिरी से चमचम एवं मेसर्स जोधपुर राजस्थान स्वीट्स, महलपारा चैक, मेन रोड बैकुण्ठपुर से खोवा का विधिक नमूना लेकर परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.