October 27, 2026

MetroLink24

www.metrolink24.com

लोकसभा निर्वाचन 2024’’जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण’


’निष्पक्ष, सावधानी के साथ आयोग के दिशा-निर्देश पर कार्य करें-कलेक्टर श्री लंगेह’

कोरिया 20 मार्च 2024/ जिला निर्वाचन कार्यालय ने आज जिला पंचायत के मंथन कक्ष में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के लिए ईवीएम/वीवीपैट और मतदान दिवस प्रबंधन पर जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया था।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने प्रशिक्षण का उद्देश्य के बारे में बताया कि मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित करने और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए अपने कौशल से लैस करना है। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारियों, मतदान दिवस की गतिविधियों, मॉक पोल, नियंत्रण इकाइयों और वीवीपैट की सीलिंग पर जानकारी दी। इसके अलावा मतदाताओं के रजिस्टर, मतदान प्रक्रिया, मतदाता सत्यापन, चुनाव के दौरान विशेष परिस्थितियों से निपटने, मतदान समापन और परिवहन पर भी चर्चा की गई। श्री लंगेह ने कहा कि आप सबको आयोग के दिशा-निर्देश पर ही काम करना होगा। कहीं कोई दिक्कत आशंका हो तो अपने वरिष्ठों से मार्गदर्शन अवश्य प्राप्त करें।

जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु  आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में आप सब विगत विधानसभा निर्वाचन 2023 में बहुत ही जिम्मेदारी के साथ काम किए हैं। आशा है इस प्रशिक्षण सत्र में आप सब जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को समझे और लोकसभा निर्वाचन में निष्पक्ष के साथ सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.